{"_id":"673c928dddb255dca7045536","slug":"despite-125-units-being-free-consumers-are-upset-due-to-bills-coming-in-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126818-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 125 यूनिट मुफ्त के बावजूद बिल आने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 125 यूनिट मुफ्त के बावजूद बिल आने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बिल में दर्शाई जा रही बकाया राशि
एक माह पहले आए बिल में नहीं है बकाया राशि का जिक्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के बावजूद उपभोक्ता बिजली बिलों से परेशान हैं। हालांकि इन बिलों में केवल बकाया राशि के भुगतान का जिक्र किया गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे पहले तो उनके बिल में इस प्रकार की कोई बकाया राशि नहीं थी।
उपभोक्ताओं का कहना है कि एकल मीटर होने के बावजूद उन्हें हर महीने बिजली बिल मिल रहा है जबकि योजना के तहत 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त होनी चाहिए। बागी बिनौला के स्थानीय निवासियों ने बताया कि योजना लागू होने के बाद भी उन्हें बिजली के बिल मिल रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वे 125 यूनिट से कम बिजली खपत कर रहे हैं फिर भी उन्हें बिल भरने के लिए बाध्य किया जा रहा है। एक उपभोक्ता ने कहा हमें उम्मीद थी कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से राहत मिलेगी लेकिन हर महीने बिल आ रहे हैं। हमारी शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
कई उपभोक्ता यह भी शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें योजना का लाभ ही नहीं दिया जा रहा है। कुछ का कहना है कि उनकी खपत को गलत तरीके से दर्शाया गया है। इससे वे योजना के दायरे में नहीं आ पा रहे। बता दें कि इन बिलों में केवल बकाया राशि की बात की गई है। वहीं इससे पिछले माह आए बिल में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर बकाया राशि है तो पहले के बिल में उसे क्यों नहीं दर्शाया गया। वहीं इस बारे में अधिशासी अभियंता मनोज पुरी ने बताया कि योजना चल रही है। जो भी बिल आ रहा है वह उपभोक्ता की बकाया राशि है। वहीं उन्होंने 125 यूनिट योजना के बारे में कहा कि जो यूनिट बिल में दर्शाई जाती है उसे दिन के अनुसार विभाजित किया जाता है। अगर यह चार यूनिट से नीचे है या चार ही है तो बिजली निशुल्क है।