फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dense fog on four lanes, drivers should be careful

Bilaspur News: फोरलेन पर घना कोहरा, वाहन चालक बरतें सावधानी

Sat, 21 Dec 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 21 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dense fog on four lanes, drivers should be careful
झील के आसपास के क्षेत्रों में 10:00 बजे तक छाया रहा घना कोहरा
विज्ञापन

- कोहरे से लोगों को हुआ कड़ाके की ठंड का एहसास

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का गोबिंद सागर झील, खड्डों सहित अन्य बड़े जलाशयों के आसपास बसे इलाकों में अधिक असर नजर आया।
कोहरे के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का भी अहसास हुआ। शनिवार को गोबिंद सागर झील के साथ गुजरने वाले किरतपुर-नेरचौक फोरलेन और बिलासपुर शहर में सुबह करीब 10:00 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। फोरलेन की मैहला टनल से लेकर बलोह टोल प्लाजा के तक करीब 40 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दो दिन से घना कोहरा पड़ रहा है। अल सुबह झील से उठने वाला कोहरा फोरलेन के हिस्से के आगोश में ले रहा है। घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर के आसपास रहती है। इस कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से फोरलेन के इस हिस्से पर वाहन चालकों को सावधानी और धीमी गति से चलने की अपील की गई है। पिछले साल भी कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से फोरलेन के इस हिस्से पर दर्जनों हादसे हुए थे। हालांकि फोरलेन पर कोहरे को लेकर कोई चेतावनी और सांकेतिक चिह्न नहीं लगाए गए हैं, जिन्हें देखकर वाहन चालक सचेत रह सके।
विज्ञापन

दूसरा फोरलेन पर कई जगह फुट ओवरब्रिज नहीं होने से लोग वाहनों के बीच होकर आर-पार जाते हैं। ऐसे में घने कोहरे में राहगीरों के लिए फोरलेन को पार करना भी किसी खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर तक सुबह और रात इसी तरह घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
फोरलेन पर इन दिनों सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। वाहन चालकों से अपील है कि फोरलेन पर चलते समय सावधानी और धीमी गति से वाहन चलाएं। साथ ही फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। सुबह के समय कोहरा कम होने का इंतजार करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
शिव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed