फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of workers

Bilaspur News: भारतीय मजदूर संघ 17 को करेगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of workers
न्यूनतम वेतन 30 हजार, ईपीएफ की पेंशन 7500 रुपये करने समेत कई मांगें
विज्ञापन

डीसी-एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय मजदूर संघ मांगों को लेकर 17 अगस्त को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा। जिला एवं मंडल स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे और जिलाधीश व एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजे जाएंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ समेत अन्य स्थानों पर भी आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सचिव एवं जिला बिलासपुर प्रभारी राजू भारद्वाज, जिला अध्यक्ष काला राम कश्यप, जिला सचिव राजेश ठाकुर और आंगनबाड़ी वर्कर मीरा ठाकुर ने कहा कि मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है। मांगों को लेकर 17 अगस्त को देशभर में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि ईएसआईसी की न्यूनतम वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये की जाए। ईपीएफ की न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने के साथ पेंशनरों को महंगाई भत्ता (डीए) और चिकित्सा भत्ता भी दिया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी और एनएचएम कर्मचारियों को वेतन सहित सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्हें सम्मानजनक वेतन और सभी श्रमिक अधिकार दिए जाएं। बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की भी मांग उठाई गई। संघ ने श्रम संहिताओं में मौजूद श्रमिक विरोधी प्रावधानों को तत्काल समाप्त करने की मांग की। इसके अलावा कामगारों का न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने तथा उद्योगों में चल रही ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर कर्मचारियों को कंपनी रोल पर रखने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed