फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of senior citizens

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों की लिए बनाए जाएं दो पर्ची काउंटर

Tue, 22 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of senior citizens
वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाये का शीघ्र भुगतान करने का सरकार से किया अनुरोध


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक रौड़ा सेक्टर स्थित में सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. जेएन मिश्रा ने की। मंच संचालन महासचिव मस्तराम वर्मा ने किया।


सर्वप्रथम जेएन मिश्रा ने सभी उपस्थित पदाधिकारी और सदस्यों का स्वागत किया। दिवंगत सेवानिवृत्त ट्रेजरी ऑफिसर सुशील कुमार लखनपुर, मेन मार्केट से निको देवी और सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता यशपाल वशिष्ठ के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में एम्स बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों को पर्ची बनाने के लिए दो काउंटर की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग एम्स प्रशासन से की गई। सभा ने एम्स के मुख्य द्वार के पास वर्षाशालिका निर्माण एवं जनहित में पार्किंग स्थल बनाने का आग्रह किया। इसी प्रकार मंडी भराड़ी फोरलेन पुल के पास वर्षाशालिका, आईटीआई चौक बिलासपुर के पास और फोरलेन के भगेड़ व पुल के पास भी वर्षाशालिक निर्माण करने की मांग सरकार से की। कॉलेज चौक पर ओवरहेड पुल का निर्माण, कोसरियां और कॉलेज की ओर से आने वाले पानी को सड़क किनारे ड्रेनेज में डालने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, लुहणू मैदान से मंडी भराड़ी पुल तक झील के किनारे रेलवे द्वारा बनाई गई अस्थायी सड़क को वैकल्पिक मार्ग बनाने, नगर परिषद गेस्ट हाउस के साथ लगती सड़क के दोनों किनारे खाली पड़ी भूमि को पक्का करने, ऑडिटोरियम के साथ लगती पुरानी बाउंड्री बोल को पक्का करने, शहर में सूखे पेड़ों को काटने की मांग उठाई। सभा ने जिला प्रशासन से पुराने हाईवे पर बिलासपुर शहर के प्रवेश स्थल पर कबाड़ की दुकानों को हटाने और कबाड़ के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की। सभा ने यह भी मांग उठाई कि सेवानिवृत्त कर्मियों के मेडिकल रिवर्समेंट का भुगतान शीघ्र किया जाए। शेष महंगाई भत्ते की किस्तों और वर्ष 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मियों की बकाया राशि को शीघ्र अदा करने का भी सरकार से अनुरोध किया। सभा ने एचआरटीसी के कर्मियों एवं पेंशनरों को वेतन और पेंशन का भुगतान हर महीने की पहली तारीख को करने की भी मांग उठाई। सभा ने जन समस्याओं के समाधान हेतु एक समिति बनाने का भी निर्णय लिया, जो समय-समय पर विभिन्न अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करेगी। सभा की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए भी एक समिति का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष के रूप में सुमन कुमार शर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक में डॉ. जेएन मिश्रा, महासचिव मस्तराम वर्मा, संरक्षक ओपी गर्ग, इं. मनमोहन भंडारी, इं. पीएल पराशर, इं. एके सोहेल, डॉ. जयराम शर्मा, बाबूराम शर्मा, गंगाराम शर्मा, गरजा राम ठाकुर, डॉक्टर बीके ठाकुर, ओंकार कपिल, अब्दुल मजीद, राजेंद्र चंदेल, राधेश्याम, राजपाल, सुमन कुमार, ओंकार गुलरिया, डॉ. बीएन शर्मा, कमांडेंट एसएल शर्मा, रामेश्वर गौतम आदि ने भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed