{"_id":"67c1aae1d8e651d7c4005982","slug":"demand-to-run-bus-via-barathi-via-shahtalai-chandigarh-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132866-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाहतलाई-चंडीगढ़ वाया बरठीं होकर बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाहतलाई-चंडीगढ़ वाया बरठीं होकर बस चलाने की मांग
Fri, 28 Feb 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
सुबह के समय रुट पर बस न चलने से यात्रियों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं क्षेत्र के लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम से शाहतलाई-चंडीगढ़ वाया बरठीं, पनौल और भगेड़ होकर फोरलेन रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 5 से 6 बजे के बीच इस क्षेत्र से चंडीगढ़ के लिए कोई बस उपलब्ध नहीं होती, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि बरठीं और आसपास की पंचायतों के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए लंबा और महंगा सफर तय करना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि यात्रियों को अतिरिक्त खर्च भी वहन करना पड़ता है। नरेश सहोड़, अनीता निशा, ज्योति, बीना देवी, आशा, संगीता, सीमा, शीतल, आरती, मदन लाल, संजीव गौतम, सतीश कुमार शर्मा और अजय कुमार सहित कई स्थानीय निवासियों ने इस मांग को उठाते हुए कहा कि यदि हिमाचल पथ परिवहन निगम इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करता है, तो इससे क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, बरठीं क्षेत्र के व्यापारियों के लिए भी यह बस सेवा फायदेमंद साबित होगी। लोगों का कहना है कि इस बस के माध्यम से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री सुबह जल्दी यात्रा कर शाम को आराम से घर लौट सकेंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम के निरीक्षक राकेश परमार ने कहा कि यदि पंचायत की ओर से लिखित अनुरोध आता है, तो इस पर विचार किया जाएगा।