फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand raised at the Electricity Pensioners' Welfare Association meeting for the release of a 15% dearness allowance before Diwali.

Bilaspur News: विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में 15 फीसदी महंगाई भत्ता दिवाली से पहले देने की मांग

Fri, 16 Oct 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Demand raised at the Electricity Pensioners' Welfare Association meeting for the release of a 15% dearness allowance before Diwali.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की मासिक बैठक डियारा में बीआर भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत तुलसीराम फोरमैन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में बंसी राम ठाकुर, सरदार रछपाल सिंह, गुरदेव कौशल और रूपलाल राठौर ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रदेश सरकार व विद्युत बोर्ड प्रबंधन से 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त दिवाली से पहले जारी करने और लंबित चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा पेंशनरों ने 30 नवंबर 2026 से पहले लोकमित्र केंद्रों के जरिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र भेजने के निर्देशों पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि इस तकनीकी व्यवस्था से बुजुर्गों को परेशानी होगी, इसलिए पुरानी पद्धति को जारी रखा जाए। पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए अगली बैठक 16 नवंबर को बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed