फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand for parking

सीमेंट कारखाने में लगे ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
demand for parking
बिलासपुर। हिमाचल मोटर चालक संघ ने सीमेंट कारखाने में लगे ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को साईं खारसी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल सनी ने की।
विज्ञापन

बैठक में जाम की समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि साईं खारसी स्थित सीमेंट कारखाने में ढुलाई के कार्य में लगे 3,500 ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं कि गई तो इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। हिमाचल मोटर चालक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल सनी ने कहा के अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में कार्य कर रहे ट्रकों की वजह से शालुघाट से जबलपुल तक हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी मुख्य वजह यहां सीमेंट कारखाने में कार्यरत करीब 3,500 ट्रकों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था न होना है। ट्रक चालकों को मजबूरन ट्रकों को सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है। इसके कारण ज्यादातर समय सड़क पर जाम लगा रहता है। इससे स्कूल के बच्चों, स्थानीय लोगों और पैदल चलने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बीमार व्यक्ति को इमरजेंसी में अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मजबूरी में लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सीमेंट कारखाने को स्थापित हुए करीब 12 वर्ष हो चुके हैं। जब यहां पर सीमेंट कारखाने की स्थापना हुई थी तो क्षेत्र के लोगों में अच्छे भविष्य की उम्मीद जगी थी, लेकिन सीमेंट कारखाना लगने से क्षेत्र के लोगों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं आया, उल्टा अन्य समस्याओं ने जन्म ले लिया है। इससे स्थानीय जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आज तक सीमेंट प्रबंधक, जिला प्रशासन और हिमाचल प्रदेश सरकार इस कारखाने में ढुलाई कार्य में लगे ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं कर पाया है। इसको लेकर क्षेत्र के सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय पंचायतों ने कई बार जिला प्रशासन और सीमेंट कंपनी के प्रबंधक को अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान आज तक नहीं हो पाया है। उन्होंने चेताया कि अगर पार्किंग की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघ स्थानीय जनता के साथ मिलकर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगा। बैठक में संघ के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मुकेश पाठक, राकेश कुमार, मदनलाल, कैलाश, अनु और मनीष सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed