{"_id":"62546bee2a315264a22f2d1b","slug":"demand-for-hanging-sentenced-bilaspur-news-sml4054114102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना हत्याकांड के आरोपी फांसी देकर परिवार को दिया जाए न्याय: योगेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना हत्याकांड के आरोपी फांसी देकर परिवार को दिया जाए न्याय: योगेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लदरौर में देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के लदरौर कलां में बाबा लखबीर दास मंदिर के प्रांगण में देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनुज पटेल ने की। इस अवसर पर महिला विंग सवर्ण संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उषा ठाकुर और महासचिव योगेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। मंच का संचालन ओम स्वरूप शर्मा ने किया। बैठक में सवर्ण समाज की मांगों पर चर्चा की गई और वक्ताओं ने विचार रखे। इसके अलावा ऊना में घटित हत्याकांड की पीड़िता के लिए मौन रखा गया। प्रदेश महासचिव योगेश ठाकुर ने कहा कि ऊना हत्याकांड में आरोपी हत्यारे को जल्द फांसी देकर परिवार को न्याय दिया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला विंग रचना शर्मा, सचिव महिला विंग पूनम शर्मा, जिला महासचिव पंकज पठानिया, सचिव अरुण ठाकुर, घुमारवीं मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव शेखर ठाकुर, सुरजीत ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।