{"_id":"67ab5a2d7ce95b8cbb01a0d7","slug":"demand-for-bus-service-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131914-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अनंदघाट तक बस सेवा न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अनंदघाट तक बस सेवा न होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
लोगों की जेब पर पड़ रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ, प्रशासन से समाधान की मांग
झंडूता बस अड्डा पर ही रुक जाती हैं सरकारी और निजी बसें
तीन किलोमीटर दूर है एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के मुख्यालय अनंदघाट तक सरकारी और निजी बसों का संचालन न होने के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की सभी सरकारी और निजी बसें झंडूता बस अड्डे पर ही रुक जाती हैं, जिसके बाद एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, अस्पताल, कोर्ट, विकास खंड कार्यालय, उप कोषागार कार्यालय, विद्युत बोर्ड और राजकीय महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को निजी वाहनों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है।
झंडूता तक के सफर का खर्च उठाने के बाद अनंदघाट तक मात्र दो से तीन किलोमीटर की दूरी के लिए लोगों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। कुछ लोग वाहन का किराया देने में असमर्थ होते हैं, जिसके चलते उन्हें यह दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। इससे न केवल उन्हें शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है बल्कि समय की भी बर्बादी होती है। लोगों का कहना है कि बसों का संचालन अनंदघाट तक किया जाए तो न केवल लोगों की समस्या हल होगी, बल्कि बस स्टैंड पर लगने वाले जाम की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी और निजी बसों को अनंदघाट तक चलाने के आदेश दिए जाएं। सहायक आयुक्त एवं कार्यकारी उपमंडलाधिकारी झंडूता कुनिका एकर्स ने बताया कि लोगों की समस्या संज्ञान में आई है। अनंदघाट तक बसों का संचालन शुरू करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर को अवगत करवाया जाएगा।