फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dehalveen bridge ready, distance for Jhanduta lessen by 10 kilometre

देहलवीं पुल होगा झंडूता की दर्जन पंचायतों के लिए वरदान

Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dehalveen bridge ready, distance for Jhanduta lessen by 10 kilometre
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा की डाहाड ग्राम पंचायत में देहलवीं पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके संचालित होने के बाद क्षेत्र की एक दर्जन ग्राम पंचायतें सीधे झंडूता मुख्यालय से जुड़ जाएंगी। वहीं, क्षेत्र के लोगों को ज्योरिपतन जाने के लिए भी यह पुल किसी वरदान से कम नहीं होगा।
75 लाख रुपये की लागत से बने पुल के निर्माण को करीब डेढ़ वर्ष में पूरा किया गया। इसके दोनो ओर अप्रोच लगाने का काम भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगस्त माह तक पुल लोकार्पण के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

गेहड़वीं, जांगला, टिहरी, डाबर, ज्योरिपतन, डाहाड, थुरान, पोली, पजींन, रछेड़ा, धराड़सानी, कोहिना, डमली, श्री बडोल देवी जी, बाला, बंगेड़ा, जबलु, संघ टिकरी, पसोल, बजौरा, लूरहा सहित कई क्षेत्रों के लोगों को अब झंडूता उपमंडल मुख्यालय जाने के लिए 10 से 15 किलोमीटर की दूरी कम होगी। अभी लोगों को सेर बरोहा होकर झंडूता जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40,000 की आबादी होगी लाभांवित
पुल के बनने से क्षेत्र की करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों की करीब 40,000 की आबादी को लाभ मिलेगा। अब लोगों को ज्योरिपतन जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की सुविधा उपलब्ध होगी। लोक निर्माण विभाग झंडूता के मंडलीय अधिशाषी अभियंता दीपक सुरेहली के बताया कि देहलवीं पुल के निर्माण कार्य को डेढ़ वर्ष में पूरा किया गया है।

देहलवीं पुल बनाने की क्षेत्र के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी। उसे पूरा किया गया है। लोगों की दिक्कतें दूर होंगी। 10 से 15 किलोमीटर की दूरी कम होने के साथ ही अब लोग आसानी से बहुत कम समय में उपमंडल मुख्यालय आ सकते हैं। पुल के निर्माण कार्य पर 75 लाख रुपये खर्च हुए।
जीतराम कटवाल, विधायक, झंडूता विधानसभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed