फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dead body of a person found in transit

Bilaspur News: गोचर में मिला व्यक्ति का शव

Sat, 15 Apr 2023 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found in transit
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत ग्राम पंचायत दसलेहड़ा के गांव गोचर में सहरयाली खड्ड के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने में कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात को एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि गोचर गांव के समीप सहरयाली खड्ड के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही तलाई पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। मृतक की पहचान गोचर निवासी रोशन लाल के रूप में हुई है। शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर का निरीक्षण करने पर किसी प्रकार की चोट या शरीर पर खरोच के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed