फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DC celebrated Raksha Bandhan with special-needs children and children from the children's home.

Bilaspur News: डीसी ने विशेष बच्चों और बाल गृह के बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन

Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
DC celebrated Raksha Bandhan with special-needs children and children from the children's home.
राहुल कुमार और अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर ने बच्चों को बांधी राखी, मिठाई-उपहार व खेल सामग्री की भेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रक्षाबंधन पर उपायुक्त राहुल कुमार ने अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर के साथ घुमारवीं स्थित नया सवेरा विशेष बच्चों के संस्थान और अपराजिता बाल गृह पहुंचकर बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों की कलाइयों पर राखियां बांधीं और उन्हें मिठाई, उपहार व खेल सामग्री भेंट की। इस दौरान बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, रुचियों और भविष्य के सपनों की जानकारी भी ली।
नया सवेरा संस्थान में वर्तमान में 22 बौद्धिक दिव्यांग बच्चे आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों ने रक्षाबंधन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। उपायुक्त ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगता को कमी के रूप में देखने की सोच बदलने की जरूरत है। उचित मार्गदर्शन और समान अवसर मिलने पर दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अपराजिता बाल गृह में 17 बच्चों के साथ भी उपायुक्त ने रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने पुलिस अधिकारी, डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। उपायुक्त ने कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से बच्चे अपने सपने पूरे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाल गृह में बच्चों को शिक्षा, भोजन, आवास और स्वास्थ्य सहित आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। सुखाश्रय योजना के तहत बच्चों को कौशल विकास और करियर निर्माण के अवसर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed