{"_id":"651c0bdd9eb89a76cb064264","slug":"dav-defeated-svm-by-ten-wickets-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-6586-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डीएवी ने एसवीएम को दस विकेट से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डीएवी ने एसवीएम को दस विकेट से दी मात
विज्ञापन
-लुहणू क्रिकेट मैदान में शुरू हुई अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
-आठ स्कूलों की 16 टीमें ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से लुहणू क्रिकेट मैदान में मंगलवार को अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले मैच में डीएवी बिलासपुर ने एसवीएम बिलासपुर को दस विकेट से मात दी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर लेखक डॉ. महेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में जिले के आठ स्कूलों से लड़कों और लड़कियों की 16 टीमें भाग ले रही हैं।
पहले मैच में डीएवी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एसवीएम की टीम 18 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी की टीम ने 9 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। एसवीएम के गेंदबाजों ने 31 अतिरिक्त रन दिए। वहीं डीएवी की ओर से युवराज ने 18 और वैदिक ने 23 रन बनाए। छात्रा वर्ग का पहला मुकाबला डीएवी रेड और डीएवी येलो के बीच हुआ। डीएवी रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। डीएवी येलो टारगेट का पीछा करते हुए 49 रन पर आउट हो गई। डीएवी रेड से वर्षा ने 28 रन और मोनिका ने 50 रन बनाए। वहीं डीएवी येलो से वैष्णवी ने 22 रन और नितिका ने 12 रन बनाए। छात्र वर्ग के दूसरे मैच में कहलूर पब्लिक स्कूल बंदला को हराया। प्रतियोगिता संयोजक सतीश ठाकुर और जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी। इसमें विशेष बात यह है कि लड़कों के साथ लड़कियों की भी आठ टीमें भाग ले रही हैं। बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। साथ ही उन्हें मैच के लिए खेल सामग्री क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है। खिलाड़ियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यातिथि डॉ. महेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीसीसीआई सदस्य और क्रिकेट संघ बिलासपुर के सदस्य विशाल जगोता, आशीष कपिल, साजिद मोहम्मद, नरेंद्र ठाकुर, राषित, शिवाली ठाकुर, आरुषि शर्मा, वैष्णवी शर्मा, भार्गवी और कर्ण चंदेल मौजूद रहे।