{"_id":"6645f1858fcbde27690b5e91","slug":"dangal-in-vishnu-village-on-28th-may-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117381-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विष्णु गांव में दंगल 28 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विष्णु गांव में दंगल 28 मई को
विज्ञापन
- दंगल की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिमला-नवगांव सड़क पर स्थित विष्णु गांव में 28 मई को दंगल का आयोजन होगा। दंगल की तैयारियों को लेकर लखदाता दंगल कमेटी विष्णु की बैठक कमेटी प्रधान धनी राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने बताया कि 27 मई शाम को सवाल यानी लखदाता पीर की पूजा अर्चना, पहलवानों और लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। छिंज में बड़ी माली में राज्य के पहलवान हिस्सा लेेंगे। छोटी माली में जिले के पहलवान भाग लेंगे। बड़ी माली और छोटी माली में विजेता और उपविजेता पहलवानों को उचित रुपये और गुर्ज बतौर इनाम दिया जाएगा। इनामों में पहलवानों के प्रदर्शन को देखते हुए राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार अन्य राज्यों के पहलवानों को आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने राज्य के सभी जिलों से अच्छे पहलवानों के आने की उम्मीद जताई है।