{"_id":"6a09bc618f9a96b52505d425","slug":"damaged-barricades-near-mandwa-bridge-cause-accidents-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160061-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मांडवा पुल के पास क्षतिग्रस्त बैरीकेड बने हादसों का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मांडवा पुल के पास क्षतिग्रस्त बैरीकेड बने हादसों का कारण
Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मांडवा पुल के पास क्षतिग्रस्त बैरीकेट
बरसात में गिरी चट्टानों और मलबे से सड़क हुई संकरी
वाहन चालकों ने उठाई सुरक्षा इंतजामों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता( बिलासपुर )। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झंडूता-मांडवा-भड़ोलीकलां-शहतलाई सड़क मार्ग पर मांडवा पुल के समीप क्षतिग्रस्त बैरीकेड वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। बीते वर्ष बरसात के दौरान पहाड़ी खिसकने से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरी थीं, जिससे सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरीकेड टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद से सड़क मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मांडवा पुल के आसपास करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में आधा दर्जन स्थानों पर सड़क मार्ग संकरा हो गया है। ऐसे में दो वाहनों को पास देने में वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सीधी उतराई होने के कारण वाहन निकालना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क किनारे लगाए गए सुरक्षा बैरीकेड पूरी तरह टूट चुके हैं। इसके चलते वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोग घायल होने के साथ अपनी जान तक गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि सड़क मार्ग पर दोबारा मजबूत बैरीकेड लगाए जाएं और संकरे हिस्सों की मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि बरसात के मौसम में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
इनसेट
उधर, लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता नितेश शर्मा ने बताया कि मामला विभाग के ध्यान में है और समस्या के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।