{"_id":"6251c852d25c40480508717c","slug":"culural-programme-bilaspur-news-sml4052145158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागा ढोलो रा ढमाका म्हारा हिमाचल बांका...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लागा ढोलो रा ढमाका म्हारा हिमाचल बांका...
विज्ञापन
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते गायक गौरव कौंडल।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बिलासपुर से संबंधित और आवाज पंजाब दी खिताब के विजेता गौरव कौंडल ने दर्शकों को खूब नचाया। गौरव कौंडल ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
उन्होंने जे तू उड़ के ना आया, डैडी जी दे कैश नाल किए ऐश, मैनू एक पल चैन ना आवे सजना तेरे बिना, मैं तेनू समझावां की, जे तेरे बिना सरदा हुंदा, चिट्टे सूट ते दाग पै गये गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कहलूरी क्वीन के प्रतिभागियों ने प्रथम और द्वितीय चरण में कैटवॉक की और अपना परिचय दिया। पारंपरिक परिधान में कैटवॉक देखने के लिए दर्शकों में विशेष उत्साह रहा।
इसके उपरांत नॉटी किंग के नाम से विख्यात कुलदीप शर्मा ने लागा ढोलो रा ढमाका म्हारा हिमाचल बांका नाटी की प्रस्तुति दी। शिल्पा शिमले वालिए, हाय ओ प्यारि, रूपमतिये, इन्हा बड़ियां जो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारनिये आदि गीतों पर नाटी प्रस्तुत की। चंबा काकू शर्मा ने भी गीत प्रस्तुत किए। मांडव्य कला मंच ने लोक नाटक नाहरसिंग वीरा प्रस्तुत किया। इससे पूर्व कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अभिलाषा शर्मा ने सुरीली आवाज में कहलूरी लोकगीत आंगने त साढ़े अंबुए दा बूटा ए उड़ी जाया उड़ी जाया कालेया कागा प्रस्तुत किया। हरभजन शेरा ने जुगनी, दिल दा दर्द, कैंदे ने नैना, की तैनू दुख दसिये गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या की विधिवत शुरुआत सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने ज्योति प्रज्वलित करके की। मंच संचालन जावेद इकबाल व कुलदीप गुलेरिया ने किया।
इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज सांख्यन, राजेश शर्मा, मोहिंद्र पाल रत्वान, थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम लाल श्यामू, पार्षद अश्वनी रतवान, कपिल शर्मा, निशा चोपड़ा, राकेश चोपड़ा, नवनीत गुलेरिया आदि उपस्थित रहे।