{"_id":"672614fb25d4235ee7058f16","slug":"crpf-jawan-dies-of-heart-attack-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-125878-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीआरपीएफ के जवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीआरपीएफ के जवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Sat, 02 Nov 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
तिलकराज। फाइल फोटो
-श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात थे बैहल गांव के एएसआई तिलक राज
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। बिलासपुर की पंजाब सीमा के साथ लगते गांव बैहल के एक सीआरपीएफ जवान का ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीआरपीएफ में तैनात एएसआई तिलक राज 132 बटालियन में वर्तमान में श्रीनगर में तैनात थे।
कीरतपुर साहिब के पातालपुरी श्मशान घाट पर शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान ही अचानक तिलक राज की तबीयत खराब हुई। उनके सीने में तेज दर्द उठा। साथियों ने उन्हें नजदीकी सैनिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। शुक्रवार देर शाम को बैहल गांव में यह खबर पहुंची, जिसे सुनते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। शनिवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी तिलक राज का शव लेकर उनके गांव बैहल पहुंची, जिसके बाद श्रद्धांजलि देने के साथ ही सेना के जवानों ने सलामी दी। शनिवार को ही कीरतपुर साहिब के पातालपुरी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तिलक राज अपने पीछे पत्नी, दो बेटे अमनदीप और जसबीर सिंह, और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। इस दौरान उनके अंतिम संस्कार में विधायक रणधीर शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।