{"_id":"6acbdc77a43b536ff00d1227","slug":"crpf-jawan-dies-in-road-accident-in-dehradun-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169631-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश भी नहीं डिगा पाई आस्था, बडोली माता मंदिर में 2,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश भी नहीं डिगा पाई आस्था, बडोली माता मंदिर में 2,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
बडोल माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
पहले नवरात्र पर सुबह से उमड़े भक्त, दिनभर मंदिर में बना रहा भक्तिमय माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के प्रसिद्ध बडोली माता मंदिर में पहले नवरात्र पर करीब 2,000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। बारिश के बावजूद भक्तों की आस्था और उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा।
नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। खराब मौसम और बारिश के बीच भी भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की आवाजाही से मंदिर परिसर में दिनभर रौनक बनी रही।
पहले नवरात्र पर बारिश के बावजूद उमड़ी भीड़ ने बडोली माता के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना करते नजर आए।