फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cross fire in bilaspur

Bilaspur News: नयना देवी मंदिर की रसोई में प्रवेश का विवाद अब पुलिस तक पहुंचा, क्रॉस एफआईआर

Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cross fire in bilaspur
पुजारी की शिकायत पर एसडीएम के खिलाफ केस
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पर सरकारी काम में बाधा डालने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी मंदिर की रसोई में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर एसडीएम श्री नयना देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, एसडीएम की शिकायत पर पुजारी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार पुजारी की शिकायत में मंदिर की रसोई में प्रवेश और वहां हुई कथित कहासुनी को लेकर एसडीएम के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुजारी का कहना है कि रसोई में प्रवेश को लेकर वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा है और इसी को लेकर विवाद हुआ। शिकायत में पुजारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम की ओर से दी गई शिकायत में पुजारी पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब आरोपों की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed