फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crops buying center open in patta

पट्टा में खुला फसल खरीद केंद्र

Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
crops buying center open in patta
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के किसानों को अब फसल बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। घुमारवीं के पट्टा में फसल खरीद केंद्र खोल दिया गया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने फसल खरीद केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। घुमारवीं के पट्टा में फसल खरीद केंद्र का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब किसान अपनी गेहूं की फसल को सरकार की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस खरीद केंद्र का बिलासपुर और साथ लगते जिलों के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 8 स्थानों पर फसल खरीद केंद्र खोले गए हैं। फसल खरीद केंद्र खुलने से अब किसानों को बिचौलियों से राहत मिलेगी। किसान अपनी गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम के मंडलीय अभियंता मंडी वरुण कुमार सूद, प्रबंधक क्वालिटी कंट्रोल टीएन शर्मा, प्रबंधक एफसीआई आरपी निरूपा के अतिरिक्त कृषि उप निदेशक कुलदीप सिंह पटियाल, क्वालिटी इंसपेक्टर यशवीर सिंह वर्मा, सचिव संदीप गौतम कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed