फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crisis of 500 government houses in the district

जिले में 500 सरकारी आवासों की हालत खस्ता

Tue, 25 May 2021 07:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Crisis of 500 government houses in the district
बिलासपुर। जिले के करीब 500 सरकारी आवासों की हालत खस्ता हो गई है। आवास को बने 60 साल हो गए हैं। लेकिन खिड़कियां और दरवाजों की हालत खराब हो चुकी है। इन आवासों की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग के पास है। वहीं चंगर सेक्टर में महिला कर्मचारी आवास नंबर जी 59 डीएस के खिड़की पूरी तरह से टूट चुकी है। अराजपत्रित कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान चेतराम वर्मा ने बताया कि महिला कर्मचारी आवास की खिड़की को लकड़ियों के सहारे रोक रखा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के संबंधित कनिष्ठ अभियंता और अन्य कर्मचारियों से इस बारे में कई बार बात की गई उन्होंने मौके पर आकर निरीक्षण भी किया। लेकिन मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों का टालमटोल का रवैया जारी है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में तकरीबन 500 के लगभग सरकारी आवास हैं जिनकी भी हालत बहुत ही खस्ता है। उन्होंने मांग की है इन सभी सरकारी आवासों की हालत को सुधारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed