{"_id":"58e3db4c4f1c1bf5465b61d0","slug":"wine-news-from-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में शराब के नाम पर चल रहा अवैध वसूली का खेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला में शराब के नाम पर चल रहा अवैध वसूली का खेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
wine shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च रात 12 बजे नेशनल हाईवे के किनारे शराब के ठेकों बंद होने के बाद शराब के नाम पर अवैध वसूली जोरों पर चल रही है। आलम यह है कि शराब के तलबगारों से ठेकेदार से दोगुना दाम वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे जहां लोगों की जेब काटी जा रही है तो वहीं प्रदेश सरकार को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि इतना सबकुछ होने के बावजूद आबकारी एवं कराधान विभाग बेखबर बना हुआ है और आम लोगों से लूट खसूट जारी है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग ने नेशनल हाईवे किनारे शराब के ठेकों को बंद कर दिया है। इसकी का फायदा उठाकर शराब के अन्य ठेकेदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
जिस देसी शराब की बोतल के 31 मार्च से पहले 80 और 100 रुपये में बिकती थी, अब वहीं बोतल 250 से 300 रुपये बेची जा रही है। वहीं अंग्रेजी शराब के भी दो गुना दाम वसूले जा रहे हैं।
इसमें 200 रुपये में मिलने वाली शराब की बोतल के अब 400 रुपये में वसूले जा रहे हैं जबकि 350 से 380 रुपये में बिकने वाली शराब की बोतल के 500 से 600 बिक रही है।
शराबबंदी का फायदा उठाकर बार मालिकों ने भी दाम दोगुने कर दिए हैं। इसके तहत 30 एमएल का एक पेग जो पहले 25 रुपये में मिलता था, उसका दाम 50 से 100 रुपये कर दिया गया है।
जबकि बियर की बोतल के 180 से 200 रुपये दाम वसूले जा रहे हैं। वहीं अब ठेकेदारों को यह डर सता रहा है कि एनएच से दूर गांवों में ठेका खोलना कैसे संभव हो पाएगा। वहीं नाम न छापने की शर्त में ठेकेदार का कहना है कि शराब के ठेकों के बद होने से उन्हें चार दिन के भीतर ही लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद बिलासपुर में एनएच किनारे 43 शराब के ठेके बंद किए गए हैं। इससे जिला में शराब के दाम बढ़े हैं। बुधवार को आबकारी एवं कराधान विभाग बिलासपुर बंद हुए 43 शराब के ठेकों की नीलामी करेगा।
ईटीओ बिलासपुर ललित पोसवाल ने बताया कि अगर कोई ठेके में सेल्समैन तय दामों से ज्यादा शराब के दाम ले रहा है तो लोग इस बारे में आबकारी विभाग में शिकायत कर सकते हैं। आरोप सही पाए जाने पर सेल्समैन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।