फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two person arrested in tlai with charas in vehicle, case

तलाई चौक पर चरस के साथ धरे लुधियाना के दो युवक

Fri, 03 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)। Updated Fri, 03 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
two person arrested in tlai with charas in vehicle, case
jail shimla - फोटो : demo pic

बिलासपुर जिला की तलाई पुलिस ने बुधवार शाम को तलाई चौक पर बड़सर से आ रही एक पीबी नंबर कार में बैठे दो युवकों से 44 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों युवक लुधियाना के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक यह चरस कहां से लेकर आए थे। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पुलिस थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने तलाई चौक नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बड़सर की तरफ से आ रही एक पीबी नंबर को रुटीन चेकिंग के लिए रोका गया। जब पुलिस गाड़ी में बैठे युवकों से सवाल-जवाब करने लगी तो वह घबरा गए।

इससे पुलिस को उन पर शक हुआ। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली गई तो गेयर बॉक्स में खाली जगह पर एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला। इसे खोलकर देखा गया तो उसमें करीब 44 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान परम जीत सिंह (33) निवासी कुलदीप नगर गली नंबर 2164, मकान नंबर 4/1 लुधियाना और कुलदीप सिंह निवासी बस्ती जोहदेवाला  लुधियाना के रूप में हुई है।

दोनों युवकों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। घुुमारवी डीएसपी राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाके दौरान एक गाड़ी से तलाशी के दौरान चरस बरामद की गई है।


दोनों युवक पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस केस दर्ज मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed