{"_id":"575464634f1c1bf6451092a3","slug":"two-houses-burn-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो मकान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से दो मकान जलकर राख
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
लेहरी-सरेल पंचायत में आग से जला मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी थाना के तहत लेहरी-सरेल पंचायत के हरी बलड़ा गांव में रविवार सुबह 10 कमरों के दो स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गए। आग लगने की इस घटना में लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
आग लगने की घटना में दो परिवारों के करीब दस कमरे आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर प्रभावित परिवारों को 5-5 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। आग लगने की इस घटना से दस कमरों सहित घर के भीतर रखे सोने-चांदी के गहनों सहित करीब 50 हजार की नकदी भी राख हो गई। इसके अलावा घर में रखा टीवी, फ्रिज, राशन, कपड़े, बर्तन, अलमारियां और बेड सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने इकट्ठे होकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि उन पर काबू नहीं पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक लेहरी-सरेल पंचायत के हरी बलड़ा गांव के पवन कुमार और मनोहर लाल के रिहायशी मकान साथ-साथ हैं। रविवार तड़के चार बजे के करीब पवन कुमार के मकान से आग की लपटें उठनी शुरू हो गइं।
देखते ही देखते आग ने साथ लगते मनोहर लाल के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। उस समय दोनों परिवारों के सदस्य घरों के भीतर ही सोये थे। आस-पड़ोस के लोगों ने आग की लपटों को देखकर मौके पर एकत्रित हुए।
लोगों ने परिवार के सदस्यों को जगाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन महज 15 से 20 मिनटों में आग ने सब-कुछ तबाह कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसएचओ भराड़ी दयराम ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।