फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two calttle died in fire

गौशाला की आग जिंदा जले मवेशी

Tue, 11 Apr 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई/भराड़ी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई/भराड़ी (बिलासपुर)। Updated Tue, 11 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
two calttle died in fire
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic

झंडूता उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत मलराओं के गांव जोहड़ में मवेशीखाने में आग लगने से एक गाय, बकरी और तीन बकरे जिंदा जल गए। प्रशासन की ओर से पीड़ित को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन


आगजनी से करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार जोहड़ गांव निवासी प्रकाश चंद सुपुत्र माडू राम ने बताया कि उनके मवेशीखाने में एकाएक ही आग लग गई। आग की सूचना उन्हें ग्रामीणों ने दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन


मगर उस समय तक सबकुछ राख हो चुका था। प्रकाश चंद ने बताया कि नायब तहसीलदार रामेश्वर गौतम ने भी मौके पर जाकर घटना का मुआयना किया। उन्होंने प्रशासन की ओर से पीड़ित को दस हजार की फौरी राहत दी है। नायब तहसीलदार झंडूता रामेश्वर गौतम ने बताया कि मवेशीखाने में आग लगने से प्रकाश चंद को नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भराड़ी में दो भैंसों की संदिग्ध मौत : भराड़ी थाना के तहत आने वाले पटेर गांव अज्ञात कारणों के कारण गौशाला में बंधी दो भैंसों की मौत हो गई। इससे मालिक को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बनिता देवी ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार रात को उन्होंने अपनी दोनों भैंसों को पशुशाला में बांधा था, लेकिन सोमवार को सुबह जब वह अपनी पशुशाला में गई तो उनकी दोनों भैंसें मृत पाई गई। भराड़ी थाना के एएसआई दुनी चंद ने बताया कि बनिता देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। भैंसों का पोस्टमार्टम भी करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed