फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two accident in panjpiri six person injured.

पंजपीरी के पास सड़क हादसें, छह घायल

Sun, 08 Jan 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Sun, 08 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
two accident in panjpiri six person injured.
accident shimla

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट से कुछ दूरी पर पंजपीरी नामक स्थान पर शनिवार देर रात एक बजे के करीब सैलानियों की कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में हरियाणा के पर्यटकों को चोटें आई हैं। पर्यटन मनाली की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार दोपहर इसी स्थान पर दो वाहनों की आपस में टक्कर में एक महिला घायल हो गई। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले मामले में हरियाणा के करनाल के रहने वाले पांच युवक मनाली घूमने जा रहे थे। मगर जैसे ही वह पंजपीरी नामक स्थान पर पहुंचे तो अचानक ही एक ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। इससे कार सड़क से नीचे उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पांचों युवकों को चोटें आई हैं। घायलों की पहचान पुष्कर, शिवम, अंकुश, नीतिन और रितिक के रूप में हुई हैं। सभी घायल करनाल के ही रहने वाले है। वहीं दूसरे हादसे में दो वाहनों की टक्कर में एक महिला घायल हो गई।


108 एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। हादसे में शशि (45) पत्नी अनिल सोनीपत हरियाणा को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed