फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck brun in khedetar, police case.

ट्रक में लगी आग, दो लाख का नुकसान

Mon, 22 May 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मलोखर (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, मलोखर (बिलासपुर)। Updated Mon, 22 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
truck brun in khedetar, police case.
fire - फोटो : demo pic

पुलिस चौकी साईं खारसी के खड़ेतर में बीती रात सड़क किनारे खड़े ट्रक के इंजन में आग लग गई। इससे ट्रक का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने से ट्रक का आधा हिस्सा जल गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोलन जिला के अर्की तहसील के गांव कंधर के ताराचंद की गाड़ी नंबर एचपी 24 बी-2323 को चालक ने बीती रात खड़ेतर गांव के समीप खड़ा किया था। इसके बाद वह घर को चला गया।
विज्ञापन


मगर अज्ञात कारणों से ट्रक के इंजन और केबिन से धुआं उठने लगा। रत करीब दस बजे स्थानीय निवासी राजेश चौहान की नजर जब गाड़ी पर पड़ी, तो उसने शोर मचाकर अन्य लोगों को इकट्ठा किया और आग बुझाने के प्रयास में डट गए। लोगों ने फायर बिग्रेड को भी इस बारे में सूचना दी थी। इसके बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने से ट्रक का केबिन और इंजन पूरी तरह से जल गया है जबकि टायर और पिछला हिस्सा लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed