फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tippar bike cillied one injured in bilaspur

बिलासपुर में टिप्पर और बाइक टकराए, एक घायल

Fri, 14 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 14 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
tippar bike cillied one injured in bilaspur
accident shimla

एनएच 103 शिमला-धर्मशाला पर भगेड़ के पास वीरवार सुबह एक टिप्पर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक सुबह कंदरौर की ओर से भगेड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान औहर के पास टिप्पर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बाइक सवार भगेड़ निवासी मनीश कुमार 18 वर्ष पुत्र मदन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन लोगों की मदद से बिलासपुर अस्पताल लाया गया।

यहां उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया लेकिन स्थिति में कोई सुधार आता न देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।

पुलिस ने इस सबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed