{"_id":"7518d1fc84e70b103dad24b6d34071c9","slug":"thief-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़ी गांव से एक लाख के गहने चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भेड़ी गांव से एक लाख के गहने चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई क्षेत्र के कोटधार इलाके के भेड़ी गांव में चोरों ने लगभग एक लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। रात के समय चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब घर के लोग गहरी नींद में थे। चोरों ने बड़ी की सफाई से साथ वाले कमरे में रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
वारदात का पता परिवार के सदस्यों को सुबह लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीती रात भेड़ी गांव में राजकुमार और उनका परिवार खाना खाने के बाद सो गया। वारदात के वक्त घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर दूसरे कमरे का कुंडा तोड़ कर भीतर अलमारी में रखे सोने और चांदी के गहनों को चुरा लिया।
विज्ञापन
चोर घर से तीन सोने की चेन, एक चक्क, एक टीक, तीन तिलियां ले गए हैं। इनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। राज कुमार ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो दूसरा कमरा खुला पड़ा था।
कमरे में जाकर देखा तो सोने के गहने गायब थे और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। इससे उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित करके जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
नहीं थम रही चोरियां खौफ में लोग
जिला में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से लोग खौफ में हैं। इससे पूर्व भी चंगर सेक्टर में चोर सरकारी आवासों को अपना निशाना बना चुके हैं। इसमें पशु पालन विभाग के अधिकारी सहित कई कर्मचारियों के आवासों में सेंधमारी हुई थी।
मगर ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली ही है। बेशक पुलिस चोरों को पकड़ने का दावा भी करती है लेकिन एटीएम चोरी की बड़ी वारदातों के साथ-साथ घरों में सेंधमारी की वारदातें अनसुलझी ही हैं।