{"_id":"572a2aba4f1c1bfa525ce793","slug":"theift-in-shivghati-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेर के शिवघाटी मंदिर में चोरी, दानपात्र से नकदी उड़ाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनेर के शिवघाटी मंदिर में चोरी, दानपात्र से नकदी उड़ाई
अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Wed, 04 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर बनेर के शिवघाटी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी बाबा विक्रमपुरी महाराज ने पंजाब के तीन युवकों के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाबा विक्रमपुरी महाराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात्रि शिवघाटी मंदिर के पास एक पिकअप खड़ी थी। इसकी छत पर बैठे तीन युवक शराब पी रहे थे। इससे एक दिन पूर्व सोमवार रात्रि को चोरों ने मंदिर के गल्ले से नकदी उड़ा ली। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
बाबा को संदेह हुआ कि मंदिर के बाहर खड़ी हुई पंजाब नंबर की पिकअप में बैठे युवक वे ही हैं, जो सीसीटीवी की फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। बाबा ने स्थानीय लोगों की मदद से युवकों का पीछा किया और जामली के समीप उन्हें दबोच लिया। युवकों को शिव मंदिर बनेर लाया गया, लेकिन तीनों युवक स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई करके भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
हालांकि युवक पिकअप को वहीं छोड़ गए। जिसे मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गौर रहे कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी और मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
उधर, डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि फरार हुए तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना हो चुकी है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।