{"_id":"573a05324f1c1b2a4aac75d3","slug":"tawer-battery-thiefe-arrested-in-tepra","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर की बैटरियां चुराते चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर की बैटरियां चुराते चार गिरफ्तार
बिलासपुर।
Updated Mon, 16 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरमाणा की नम्होल चौकी के अंतर्गत टेपरा में रविवार रात को पुलिस ने कथित तौर पर टावरों की बैटरियां चुराते चार लोगों को पकड़ा है। इन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
लिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि पहले हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी इनका हाथ हो सकता है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात टेपरा में मोबाइल कंपनियों के टावरों पर काम करने वाले लोगों ने नम्होल पुलिस चौकी पर फोन से सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित तौर पर टावरों की बैटरियां चुराते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर पहले तो वह वहां से भागने लगे, लेकिन पुलिस जवानों की मुस्तैदी से वह ज्यादा दूर तक नहीं भाग सके।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। अन्य चोरियों के मामले भी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि चोरी की अन्य वारदातों के मामले भी आरोपियों से अहम सुराग मिल सकते हैं।
एसपी राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार रात को टेपरा में टावरों की बैटरियां चुराते हुए चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।