फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   santoshi temple theft case accussed arrested

संतोषी माता मंदिर में चोरी का आरोपी धरा

Thu, 26 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Thu, 26 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
santoshi temple theft case accussed arrested
jail - फोटो : arrested

गत 20 मई रात को स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मंदिर कमेटी के सहयोग और सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी को धर्मपुर जिला मंडी से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी पवन उर्फ  विकास (26) निवासी गांव खरड़ डाकघर बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा को धर्मपुर जिला मंडी से कुश्तियों के दंगल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और 34 के तहत स्वारघाट पुलिस थाना मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि उक्त व्यक्ति पेशे से पहलवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि गत 20 मई को स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। इसकी रिपोर्ट स्वारघाट पुलिस थाने में मंदिर कमेटी के प्रधान रामकृष्ण ठाकुर और सचिव बालकृष्ण ठाकुर ने दर्ज करवाई थी।

चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके आधार पर स्वारघाट पुलिस आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed