फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road accident two injured in swarghat

सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 13 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Sat, 13 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
road accident two injured in swarghat
accident shimla - फोटो : demo pic

सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल दोनों को 108 के माध्यम से पहुंचाया बिलासपुर प्याज से भरा था ट्रक, आइसक्रीम ले जा रही थी जीप अमर उजाला ब्यूरो स्वारघाट(बिलासपुर)।

विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर गंभर पुल के समीप शनिवार सुबह एक ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब प्याज से भरा ट्रक और आइसक्रीम की सप्लाई लेकर जा रहा था। हादसा करीब चार बजे पेश आया। दोनों वाहनों में टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया जबकि पिकअप एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्याज की बोरियां सड़क पर बिखर गई और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। हादसे में ट्रक चालक अजय (29) निवासी कुठेड़ा, घुमारवीं, जिला बिलासपुर की बाई टांग में फैक्चर हुआ है जबकि जबकि ट्रक में सवार दूसरे युवक विरेंद्र (27) निवासी कुठेड़ा घुमारवीं जिला बिलासपुर के सिर और माथे पर चोटें आई हैं।


दोनों युवकों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चला हुआ है। हादसे का कारण उतराई में ट्रक की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed