{"_id":"2bfcd5d3fa9f1999d78e222ffd8661e6","slug":"rape-case-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए रिपोर्ट के बाद दुराचार का आरोपी चाचा गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएनए रिपोर्ट के बाद दुराचार का आरोपी चाचा गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों को तार तार करते हुए एक साल पहले भतीजी के साथ दुराचार करने वाले कथित आरोपी की करतूत डीएनए रिपोर्ट में सामने आ गई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लगभग एक साल पहले एक नाबालिग ने चाचा पर दुराचार के आरोप लगाए थे। पुलिस के अनुसार नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इसके बाद उसने अस्पताल में नाबालिग ने मृत बच्चे को जन्म भी दिया। पुलिस ने मामले की जांच के तहत मृत बच्चे डीएनए सैंपल लिया था।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घुमारवीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और पोस्को अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि आरोपी को छह दिन तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए है। मामले की छानबीन की जा रही है।