फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   pul pistal front of bus driver in ghumarnvi.

कार सवार ने बस चालक पर तान दी पिस्टल

Mon, 01 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)। Updated Mon, 01 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
pul pistal front of bus driver in ghumarnvi.
डेमो इमेज - फोटो : demo pic

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 में कुलारु के पास कार चालक ने बस ड्राइवर पर पिस्टल तान दी। मामला उस समय का है जब बस चालक ने गलत दिशा से आ रहे चालक को मोबाइल फोन सुनने से मना किया। इसी बात से वह भड़क गया और उसने बस चालक पर पिस्टल तान दी। इससे पहले कार चालक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देता सड़क में लोग जमा हो गए। इसके बाद कार चालक मौके पर से भाग गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेश कुमार घुमारवीं ने कहा कि पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। वहीं आसपास के पुलिस थानों को भी सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार सुनैना निजी बस सर्विस नंबर एचपी 69-4956 शिमला से सरकाघाट की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से एक आल्टो कार अचानक गलत दिशा से तेजी से आया। उस समय कार चालक मोबाइल सुन रहा था। इसी दौरान बस चालक ने गाड़ी को एक तरफ कर कार चालक को मोबाइल न सुनने के लिए कहा तो उसने कार रोक दी। वहीं कार से उतर कर पिस्टल बस चालक के सिर पर तान दी। बस चालक पवन कुमार ने बताया कि कार में दो औरतें और तीन पुरुष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि जैसे ही लोग वहां इकट्ठे हुए तो आरोपी कार को भगाकर ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कार को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाके लगाए हैं जबकि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हुए इस तरह के हमले से सनसनी फैल गई है और लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed