{"_id":"583057704f1c1bf23c8ffe99","slug":"privet-bus-collied-with-car-two-injured-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस और कार की टक्कर, दो शिक्षक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस और कार की टक्कर, दो शिक्षक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
झंडूता के पास शनिवार सुबह एक कार और निजी बस की टक्कर हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों ही सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बरठीं पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। आपसी समझौता होने के चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। जानकारी के मुताबिक निजी बस कलोल से घुमारवीं जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान झंडूता के पास बस और कार की भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान कार में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों की पहचान शिल्पा और लियाकत अली के रूप में हुई है। दोनों ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में अध्यापक हैं।
विज्ञापन
दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ईएमटी अर्चना और पायलट राकेश ने सीएचसी बरठीं पहुंचाया गया। दोनों पक्षों का आपसी समझौता होने के चलते मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ।