{"_id":"5418cd7a141c70b5800f57bd03c27429","slug":"polio-drops-to-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31001 बच्चों ने पी पोलियो की दवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
31001 बच्चों ने पी पोलियो की दवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर/ भराड़ी।
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान के तहत बिलासपुर में रविवार को जिला भर में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके लिए जिला में 275 बूथ स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
जहां पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। जिला भर में अभियान के तहत कुल 31001 बच्चों को यह दवा पिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल में बच्चे को ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। इसके अलावा जिले भर में लगाए गए 275 बूथों पर पहुंचकर सभी लोगों ने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले 253 बच्चे और ट्रांजिट कैंपों में 892 बच्चों को भी दवा पिलाई। उधर, घुमारवीं उपमंडल के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई।
विज्ञापन
दधोल स्कूल के स्वयंसेवियों ने भी इस कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। दधोल स्कूल के स्वयंसेवियों ने प्रभारी कामराज सेठी की अगुवाई में स्वास्थ्य केंद्र दधोल में बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई।