{"_id":"17a39185db11afa8083702724fdc877a","slug":"police-person-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंट लेकर गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मी की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंट लेकर गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मी की पिटाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा/ घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट के मामले सामने आए हैं। पहले मामले के तहत अदालत के आदेश पर घुमारवीं में वारंट लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मी के साथ मारपीट का सामने आया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जबकि दूसरी ओर बरमाणा में पुलिस कर्मी ने एक ड्राइवर की मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना का आरक्षी विपन कुमार अदालत के आदेशों की अनुपालना करते हुए वारंट लेकर उसे गिरफ्तार करने अमरपुर गया था। यहां आरोपी ने पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इस घटना में पुलिस आरक्षी गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजकर आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आगामी कार्रवाई जारी है। उधर, बरमाणा थाना के तहत घागस में एक अन्य मामले में पुलिस कर्मी पर ट्रक ड्राइवर की मारपीट का मामला सामने आया है। जगदीश कुमार निवासी ढाढस ने इस संदर्भ में पुलिस में ऑनलाइन शिकायत भेजी है। पुलिस को भेजी शिकायत में जगदीश ने आरोप लगाया है कि वह तीन फरवरी को ट्रक लेकर बरमाणा से जुखाला जा रहा था।
घागस के समीप एक पुलिस कर्मी ने उसे रोका और गाड़ी के कागज पुलिस कर्मी ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस भी मांगा गया। वह दस्तावेज और लाइसेंस दे ही रहा था कि पुलिस कर्मी ने गाली देनी शुरू कर दी और गाड़ी से उतारकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
जगदीश का आरोप है कि इस दौरान एक अन्य पुलिस कर्मी भी वहां आया और उसके साथ मारपीट की। एएसपी रोहित मालपानी ने बताया कि इस संदर्भ में ऑनलाइन शिकायत पुलिस के पास आई है। इसे कंफर्म किया जा रहा है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।