फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police case against 24 person.

चक्का जाम करने पर भाजपा प्रवक्ता सहित 24 पर केस

Sun, 10 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sun, 10 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
police case against 24 person.
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

हमीरपुर डिपो के सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों के चक्का जाम करने करने के मामले में पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने भादंसं की धार 341,143 और 186 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो अप्रैल को लापता हुए निक्कू राम का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद गुस्साये लोगों ने घुमारवीं के गांधी चौक के समीप एनएच जाम कर दिया था।
विज्ञापन


लोगों ने करीब तीन घंटे से अधिक समय तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी। इससे नेशनल हाईवे में हजारों की संख्या में लोग जाम में फंसे रहे। हालांकि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों को मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनीं। इसके बाद एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्का जाम करने वाले लोगों का नेतृत्व करने वाले महेंद्र धर्माणी, भाग सिंह और सुभाष चंद सहित करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ एनएच को बाधित करने के आरोप में केस दर्ज किया है।



डीएसपी अंजनी जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने चक्का जाम करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed