{"_id":"586be57a4f1c1b943a158f3a","slug":"police-arrested-absconded-person-from-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाई पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाई पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Absconding arrested
- फोटो : Absconding arrested
तलाई पुलिस ने चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी नेक मोहम्मद को पकड़ने में सफलता हासिल की है। नेक मोहम्मद पंडोगा-भरोली जिला ऊना का रहने वाला है। पुलिस ने नेक मोहम्मद को बिलासपुर शहर से 6 किलोमीटर दूर जबली से पकड़ने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
भगौड़े को मंगलवार को घुमारवीं कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नेक मोहम्मद पर तलाई थाना क्षेत्र में एक चोरी के आरोप में वर्ष 2010 में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन कर चोरों का पता लगाने के बाद इस मामले का चालान कोर्ट में पेश किया था। मगर नेक मोहम्मद कोर्ट के बार-बार समन भेजने के बाद भी किसी भी सुनवाई में कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद कोर्ट ने नेक मोहम्मद को जून, 2016 में उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। तबसे पुलिस इसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। मगर वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। सोमवार को जैसे ही तलाई पुलिस को नेक मोहम्मद के जबली में होने की सूचना मिली तो तुरंत एएसआई जगदीश, एचएचसी तीर्थ राम, महेंद्र सिंह और एचएचसी कुनाल की टीम ने दबिश देकर नेक मोहम्मद को दबोच लिया। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि उद्घोषित अपराधी नेक मोहम्मद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 174ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।