{"_id":"584d933c4f1c1bc8402c3967","slug":"po-cell-arrested-absconded-accused-from-bilaspur-meet-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सेल ने पकड़ा उद्घोषित भगौड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सेल ने पकड़ा उद्घोषित भगौड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Absconding arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओ सेल बिलासपुर ने चोरी के मामले में आरोपी भगौड़े को गिरफ्तार किया है। पीओ सेल की टीम ने भगौड़े को बिलासपुर मीट मार्केट से गुप्त सूचना के आधार पर हिरासत में लिया है। आगामी कार्रवाई के लिए उसे सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहां से उसे आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी पर दो ट्रकों की बैटरियां चोरी करने का आरोप है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए उद्घोषित अपराधी पर एक फाइनेंस कंपनी ने किश्तें न देने पर पकड़े गए दो ट्रकों की बैटरियां चोरी करने का आरोप लगाया है। इस बारे में संबंधित कंपनी के मैनेजर अजय कुमार ने सदर थाना में 27 फरवरी, 2005 को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अजय कुमार ने शिकायत में कहा था कि कंपनी ने दो ट्रकों को किश्तें न देने पर पकड़ा था। इन्हें कंपनी कार्यालय के बाहर खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
27 फरवरी को सुबह जब वह कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय के साथ टायर पंचर की दुकान करने वाले ने बताया कि 2-3 लोग आए थे और ट्रकों की बैटरियों को एक तिपहिया वाहन में डालकर ले गए। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला की यह बैटरियां बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर निवासी अशरफ मोहम्मद चुराकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर केस का चालान कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
अदालत ने अशरफ मोहम्मद को कई बार समन भेजे, लेकिन इसके बावजूद अशरफ मोहम्मद अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसे पांच नवंबर, 2015 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया।
पीओ सेल के मुख्य आरक्षी दौलत राम, महेंद्र कपिल और रवि गौतम ने अशरफ मोहम्मद को गिरफ्तार करने के लिए ऊना, हमीरपुर, नालागढ़ और बद्दी आदि स्थानों पर कई बार दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। इसके बाद पुलिस को पता चला कि अशरफ मोहम्मद प्रदेश से बाहर ट्रक चलाने का कार्य करता है। रविवार को सूचना मिली कि अशरफ मोहम्मद इस समय मीट मार्केट बिलासपुर में मौजूद है।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अशरफ मोहम्मद को मीट मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। आगामी कार्रवाई के लिए उसे पुलिस थाना सदर के हवाले कर दिया गया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि अशरफ मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।