फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one men died diu to current at ghumarnvi.

करंट लगने से मजदूर की मौत

Mon, 20 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवी(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवी(बिलासपुर)। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
one men died diu to current at ghumarnvi.
मौत - फोटो : file
घुमारवीं क्षेत्र के तहत आने वाले मरोहल में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। हालांकि हादसे के बाद लोगों ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं क्षेत्र के तहत आने वाले मरोहल में सुबह 9 बजे के करीब उत्तरप्रदेश के 32 साल के मजदूर विजय पाल को ड्रिलिंग मशीन से होल करते समय करंट लग गया।
विज्ञापन


इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों से उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विजयपाल उत्तरप्रदेश के गोहरपुर सुल्तानपुर कसैनिवाला का निवासी था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी को छोड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


खबर की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के समय मजदूर डंगे का काम कर रहे थे। इसी दौरान ड्रिलिंग मशीन से होल करते वक्त यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed