फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   murder case.

ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी अनसुलझी

Mon, 23 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 23 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
murder case.

ऋषिकेश के धराड़सानी क्षेत्र के नयनादेवी मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला अभी अनसुलझा है। ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी हत्या के एक सप्ताह बाद भी पुलिस सुलझा नहीं पाई है।

विज्ञापन


हालांकि, हत्या के इस मामले में पुलिस शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन, अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पाया है। लिहाजा, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पूछताछ के जरिए पुलिस हत्या का सुराग तलाशने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। गौरतलब है 16 नवंबर को धराड़सानी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव की पहचान पुजारी बलदेव निवासी लुधियाणा के रूप में हुई थी। हालांकि प्रारंभिक दौर में पुलिस ने सेक्शन 174 के तहत ही कार्रवाई अमल में लाई थी।

लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।  इस मामले में पुलिस के हाथ गुनहगारों तक नहीं पहुंच पाए हैं। हत्या करने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस अब तक इलाके के लगभग 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन, कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।


एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस इस मामले में 15-20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed