फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   miss conduct with school girl in ghumarnvi.

स्कूल से घर जा रही छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

Thu, 04 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)। Updated Thu, 04 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
miss conduct with school girl in ghumarnvi.
d

घुमारवीं क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उस समय छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ को अंजाम दिया जब वह स्कूल से छुट्टी करके घर जा रहा थी। इसके बाद छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी शिक्षिका को दी। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उसने इस संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले से क्षेत्र के लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं।

विज्ञापन


घुमारवीं के एक स्कूल की अध्यापिका ने बताया कि उनके स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने घर पहुंचने से पहले ही उसका रास्ता रोक लिया। अध्यापिका ने बताया कि उस युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। जब छात्रा ने शोर मचाया तो युवक मौके से फरार हो गया। घबराई छात्रा ने घटना की जानकारी स्कूल अध्यापिका को दी।
विज्ञापन


इसके बाद अध्यापिका ने घुमारवीं थाना में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बयान के आधार पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक की शिनाख्त कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। दोषी किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed