{"_id":"58405b484f1c1b2616de5cba","slug":"jeep-hit-child-died-at-bhrari-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से पांच वर्ष के मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप की टक्कर से पांच वर्ष के मासूम की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में सड़क पार करते समय हुए दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम मां के साथ पानी भरने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह जीप की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे पहले घुमारवीं और इसके बाद पीजीआई उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। मगर मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला भराड़ी थाना के तहत आने वाले डंगार क्षेत्र का है। हादसा उस समय हुआ जब शाम के करीब 5.30 बजे अर्पित की मां पानी लेने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान बच्चा भी उसके साथ-साथ चल पड़ा। मगर सड़क पार करते समय बच्चा जीप की चपेट में आ गया। जीप चालक ने वाहन को रोकर बच्चे को उठाया और गाड़ी से घुमारवीं अस्पताल में उपचार के लिए ले गया।
विज्ञापन
मगर यहां भी बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही। चिकित्सकों ने उसे बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। मगर यहां भी बच्चे की हालत में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ।
बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर अस्पताल से भी अर्पित को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। मगर चंडीगढ़ ले जाते समय स्वारघाट पास बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भराड़ी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जीप चालक के खिलाफ मासूम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।