{"_id":"57697c6a4f1c1b6f6fb47fa0","slug":"je-died-due-to-current-while-repair-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछड़ी गांव में करंट लगने से जेई की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बछड़ी गांव में करंट लगने से जेई की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
death due to current
- फोटो : death
घुमारवीं विद्युत उपमंडल के अंतर्गत दधोल सेक्शन में जेई के पद पर तैनात अवतार सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय की है जब वह घर में चारा मशीन को ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार बछड़ी गांव निवासी 52 वर्षीय अवतार सिंह पुत्र लेखराम मंगलवार देर शाम ड्यूटी से घर आने के बाद चारा काटने की मशीन को ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। डीएसपी घुमारवीं अंजन जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। तहसीलदार घुमारवीं ओपी शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए गए हैं।