{"_id":"4ebefbbc6619c86523908bd7cdbefc4b","slug":"hpica-bacame-chapion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज बिलासपुर को हराकर एचपीआईसीए चैंपियन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजी कॉलेज बिलासपुर को हराकर एचपीआईसीए चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एचपीआईसीए के तत्वावधान में हुई स्टेट ओपन इंडोर क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला एचपीआईसीए टीम ने जीता।
विज्ञापन
एचपीआईसीए ने 73 रन बनाकर 43 रनों से जीत हासिल की। जबकि पीजी कॉलेज बिलासपुर ने 30 रन बनाए। चैंपियनशिप के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश पैट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष सुकुमार चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
इससे पूर्व चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पीजी कॉलेज बिलासपुर ने बिलासपुर व्यास को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरा मुकाबला एचपीआईसीए और जीसी झंडूता के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
इसमें एचपीआईसीए टीम 54 रन से जीत दर्ज की। जबकि क्वाटर फाइनल का पहला मैच एचपीआईसीए और सुंदरनगर जूनियर के मध्य हुआ। इसमें एचपीआईसीए ने 84 रनों से जीत हासिल की। बिलासपुर व्यास और मास्टर-ब्लॉस्टर शिमला के मध्य हुआ दूसरा मैच काफी रोचक रहा।
इसमें बिलासपुर ने एक रन से जीत हासिल की। तीसरा क्वाटर फाइनल मैच पीजी कॉलेज बिलासपुर और घुमारवीं वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें बिलासपुर ने 96 रन से मैच अपने नाम किया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर एचपीआईसीए अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा, आयोजन समिति अध्यक्ष एमपी शारदिया, आईआईसीएफ अंपायर कमेटी के चेयरमैन रणजीत शर्मा, बिलासपुर एसोसिएशन अध्यक्ष मनोहर ठाकुर, महासचिव अश्वनी ठाकुर, मुकेश शर्मा, कुलवीर भड़ोल, पंकज पाठक, ज्योति धीमान और विशाल रणौत सहित उपस्थित रहे।
फ्लड लाइट में हुए रोचक मुकाबले
शुक्रवार शाम को खेले गए मुकाबले फ्लड लाइट में करवाए गए। जिन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। जीसी झंडूता और एमसीसी जुखाला के मध्य खेले गए चैंपियनशिप के पहले मैच में झंडूता ने 58 रन से जीत हासिल की।
जबकि बिलासपुर किंग्स और सुंदरनगर जूनियर के बीच हुए दूसरे मैच में बिलासपुर 23 रन से जीता। तीसरे मैच में एचपीआईसीए ने जीसी झंडूता को 78 रन से हराया तथा बिलासपुर व्यास और घुमारवीं वॉरियर्स टीम के बीच हुए चौथे मैच में बिलासपुर 38 रन से जीत दर्ज की। मास्टर-ब्लास्टर शिमला और पीजी कॉलेज बिलासपुर के मध्य खेले गए पांचवें मैच में बिलासपुर ने 34 रन से जीता।
एचपीआईसीए और एमसीसी जुखाला के बीच हुए छठे मैच में एचपीआईसीए ने 76 रन ने जीत दर्ज की। इसके अलावा सातवें दिन सुंदरनगर जूनियर ने घागस स्ट्राइकर को आठ रन से मात दी।