{"_id":"58459c794f1c1bf959447ec3","slug":"girl-not-found-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 दिन बाद भी अगवा नाबालिग लड़की का नहीं लगा कोई सुराग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 दिन बाद भी अगवा नाबालिग लड़की का नहीं लगा कोई सुराग
ब्यूरो, अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी के साथ लगती पंचायत मंडयाली से 11 नवंबर को गायब हुई लड़की का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। नाबालिग लड़की का पिता अपनी बेटी की तलाश में दर-दर भटकने को विवश है। पिता ने आरोप लगाया है कि एक लड़का उनकी बेटी को तंग करता था। उसी ने उनकी बेटी को अगवा किया है। लेकिन, पुलिस अभी तक नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 11 नवंबर को मंडयाली पंचायत के तहत आने वाले एक गांव की 16 वर्षीय लड़की अपनी दादी के साथ खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान वहां पर कार में दो लड़के आए और लड़की को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। लड़की के पिता ने बताया कि जब दादी ने उसे बचाना चाहा तो लड़कों ने उसे धक्का मार कर गिरा दिया। साथ ही वह दादी के कान की बालियां भी साथ ले गए।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। थाना कोट के पुलिस अधिकारी राजेश पराशर छानबीन कर रहे हैं। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
