{"_id":"588f76044f1c1b313de81147","slug":"four-person-arrested-with-charas-in-bilaspurfour-person-arrested-with-charas-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में चरस के साथ चार लोग किए गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलासपुर में चरस के साथ चार लोग किए गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना पुलिस ने चरस के दो मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मामले में कार में सवार युवकों से चरस बरामद की है। जबकि दूसरे मामले में एक टायर की दुकान से चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।
विज्ञापन
इसमें से एक आरोपी पर पहले भी तीन मामले चल रहे है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रविवार शाम को गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने कोठीपुरा में एक कार से तीन युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
कार में पकड़े गए युवकों की पहचान चमन, छोटा राम और कुलदीप निवासी संगीरिठी बिलासपुर के रूप में हुई है। दूसरे मामले में एक टायर की दुकान से पुलिस ने एक व्यक्ति को 130 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान प्रीतम निवासी ब्रह्मपुखर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने कार को भी कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी सदर भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दो मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि एक आरोपी प्रीतम के खिलाफ पहले से ही कई केस चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।