{"_id":"5843048d4f1c1b2616de7612","slug":"forz-certificate-at-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सर्टिफिकेट पर शिमला में नौकरी कर रही महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सर्टिफिकेट पर शिमला में नौकरी कर रही महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत महिला का स्कूली सटिर्फिकेट फर्जी होने का मामला सामने आया है। महिला के आला अधिकारियों ने इसकी शिकायत एसपी को ऑनलाइन की है। उसके बाद घुमारवीं थाना में मामले को छानबीन के लिए भेजा गया है। अब घुमारवीं पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना में मामला दर्ज हुआ हैै कि यहां के एक निजी स्कूल से फर्जी सटिर्फिकेट के आधार पर महिला शिमला स्थित एक हेल्थ सेंटर में कार्य कर रही है। महिला कर्मचारी के आला अधिकारियों ने जब किसी काम को लेकर महिला के कागजातों की छानबीन की तो उन्हें उसमें कुछ खामियां मिली। इस पर छानबीन करने पर उन्होंने सटिर्फिकेट जाली पाए।
विज्ञापन
उसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय बिलासपुर में ऑनलाइन मामला दर्ज करवाया है। यहां से मामला घुमारवीं थाना में आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन कर रही है। कुछ माह पूर्व भी इस क्षेत्र का व्यक्ति फर्जी मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले को भी उसी कड़ी से जोड़ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुआ कहा कि एसपी कार्यालय से मामला आया हैं, इसकी हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए छानबीन की जा रही है।